Shree Shyam Pharma जय श्री श्याम जी

  • Home
  • Shree Shyam Pharma जय श्री श्याम जी

Shree Shyam Pharma जय श्री श्याम जी प्रभु सब के दुख दूर करते हैं मन में श्रद्धा बनाए रखे

कैसे करूँ कीर्तन मेरे श्याम का प्रभु  स्वर में मेरे  माधुर्य नहीं मन का भाव प्रकट करने को वाणी में चातुर्य नहीं है प्रभु...
21/05/2026

कैसे करूँ कीर्तन मेरे श्याम का प्रभु स्वर में मेरे माधुर्य नहीं
मन का भाव प्रकट करने को वाणी में चातुर्य नहीं है प्रभु
नहीं दान है,नहीं दक्षिणा खाली हाथ आया हु
पूजा की विधि नहीं जानता फिर भी प्रभु जी द्वार आपके आया हु
जो है तुझे अर्पन है अब उठाकर गले लगालो आस बंधाकर आया हु
मैं प्रभु श्याम प्रेम का प्यासा एक दिल है उसे लुटाने आया हु
जो कुछ है तेरा है तेरे चरणों में अर्पित है ठुकरा दो या स्वीकार करो
मिलने की आस बंधाये रखना
किरपा का खज़ाना लुटाये रखना...
मेरा शरीर कहीं भी रहे मेरे श्याम
मेरा मन खाटू में बसाये रखना...!!!
जय जय श्री श्याम
🙏बोलते रहो , बोलते रहो, बोलते रहो मन मे मिश्री घोलते रहो बोलते रहो, बोलते रहो, बोलते रहो, समय कोई भी ह़ो
बस नाम एक ही होना चहिये।🙏
🙋जय श्री श्याम 🙋
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏कानुडा परिवार🙏

"जय श्री श्याम" बोलने से मन को शांति मिलती हैं..."जयश्री श्याम" बोलने से तन शक्ति मिलती हैं..."जय श्री श्याम" बोलने से प...
18/05/2026

"जय श्री श्याम" बोलने से मन को शांति मिलती हैं...
"जयश्री श्याम" बोलने से तन शक्ति मिलती हैं...
"जय श्री श्याम" बोलने से पापो से मुक्ति मिलती हैं.
और निरंतर ""जय श्री श्याम"" बोलने से भक्ति मिलती हैं...
और भक्ति से श्री श्याम प्रभु मिलते हैं.......
तो प्यार से बोलो """जय श्री श्याम जय श्री श्याम""
🙏🙏🙋‍♂🙋🕺🕺🙏🙏
श्याम कृपा से आप का दिन मंगल मय हो ।
🙏बोलते रहो , बोलते रहो, बोलते रहो मन मे मिश्री घोलते रहो बोलते रहो, बोलते रहो, बोलते रहो, समय कोई भी ह़ो
बस नाम एक ही होना चहिये।🙏
🙋जय श्री श्याम 🙋
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏कानुडा परिवार🙏

प्रभ श्याम तुम्हारी कृपा चाहता हूँश्रीचरणों में थोड़ी जगह चाहता हूँ अज्ञानता ने किया मन को चंचल चरणों में तुम्हारे शरण चा...
17/05/2026

प्रभ श्याम तुम्हारी कृपा चाहता हूँ
श्रीचरणों में थोड़ी जगह चाहता हूँ
अज्ञानता ने किया मन को चंचल
चरणों में तुम्हारे शरण चाहता हूँ
लेलो शरण में तुम्हारा प्यार चाहता हूँ
प्रभु श्याम तुम्हारी कृपा चाहता हूँ
दयालु तुम्हारी दया चाहता हूँ
चाहे आंधी तूफान आये मेरे मन को भगवन आपके श्रीचरणों से हटा नहीं पाये
विश्वास प्रभु तुम्हारा चाहता हूँ
प्रभु तुम्हारी कृपा चाहता हूँ चरणो में थोड़ी सी बस जगाह चाहता हु
बोलो जय श्री श्याम,
जय श्री श्याम : जय श्री श्याम
🙏🌹🌹🌹🙌🌹🌹🌹🙏
श्याम भक्तो को प्यार भरा जय श्री श्याम....
🙏🙏🙏📢🙏🙏🙏
बोलते रहो , बोलते रहो, बोलते रहो मन मे मिश्री घोलते रहो बोलते रहो, बोलते रहो, बोलते रहो, समय कोई भी ह़ो
बस नाम एक ही होना चहिये।
🙏जय कानूडा सरकार🙏
🙋जय श्री श्याम 🙋
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏"जय श्री श्याम🙏

झूम जाता है दिल झूम जाता हैतेरे दरवार पर आकर मेरा दिल झूम जाता हैजो ख्वाहिश लेकर आता हु दिल में वो मै भूल जाता हूंमांगने...
16/05/2026

झूम जाता है दिल झूम जाता है
तेरे दरवार पर आकर मेरा दिल झूम जाता है
जो ख्वाहिश लेकर आता हु दिल में वो मै भूल जाता हूं
मांगने आता हूँ बहूत कुछ परंतु
तेरी निराली छवि में खोकर सब भूल जाता हूँ
🙏🙏🙋🏻🙋🏻🙋🏻🙋🏻🙏🙏
सभी श्याम भक्तो को प्यार भरा जय श्री श्याम
🙏बोलते रहो , बोलते रहो, बोलते रहो मन मे मिश्री घोलते रहो बोलते रहो, बोलते रहो, बोलते रहो, समय कोई भी ह़ो
बस नाम एक ही होना चहिये।🙏
🙋जय श्री श्याम 🙋
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏कानुडा परिवार🙏

सोने चाँदी की थाली ज़रूरी नहीं,दिल का दीपक बहुत है आरती के लिए।जय श्री श्याम जी
13/05/2026

सोने चाँदी की थाली ज़रूरी नहीं,
दिल का दीपक बहुत है आरती के लिए।
जय श्री श्याम जी

*🤔ईश्वर कहाँ ?🤔*एक राजा था। सोते समय उसके मनमें विचार आया- ईश्वर कौन है? वह कहाँ रहता है? उसका काम क्या है ? दूसरे दिन र...
12/05/2026

*🤔ईश्वर कहाँ ?🤔*

एक राजा था। सोते समय उसके मनमें विचार आया- ईश्वर कौन है? वह कहाँ रहता है? उसका काम क्या है ? दूसरे दिन राजाने विद्वानोंसे अपने प्रश्नोंका उत्तर पूछा। एक विद्वान्ने सोचा- ईश्वर तो आत्माकी अनुभूति है। उसे न देख सकते हैं, न छू सकते हैं। समस्त ब्रह्माण्ड उसका कर्मक्षेत्र है। सब जगह उसका निवास है। उसने राजासे कहा- 'महाराज! आपके इन साधारण प्रश्नोंका उत्तर कोई अशिक्षित मूर्ख व्यक्ति भी दे सकता है।'

राजाके मन्त्रीने घास छीलनेवाले एक ग्रामीण मूर्ख व्यक्तिको बुलाया। राजाने उससे उपर्युक्त प्रश्न पूछे। प्रश्न सुनकर उसने एक बाल्टी दूधकी मँगायी और दूधको लकड़ीके डंडेसे मथने लगा।

राजाने कहा- 'अरे मूर्ख ! यह क्या कर रहा है? मेरे प्रश्नोंका उत्तर दे।'

घसियारा बोला- 'महाराज ! लोग कहते हैं :-
दूधमें घी होता है। वही खोज रहा हूँ।'

राजाने कहा-'अरे मूर्ख ! घी ऐसे नहीं निकलता, पहले दूधको पकाना पड़ता है, फिर दही बनाया जाता है, दहीको मथा जाता है। उससे मक्खन निकाला जाता है, फिर मक्खनको पकाकर घी बनता है।'

घसियारेने कहा- 'यही आपके प्रश्नोंका उत्तर है।' जैसे दूधमें घी व्याप्त है, पर दिखायी नहीं पड़ता। ठीक, उसी तरह ईश्वर संसारके कण-कणमें व्याप्त है। उसे प्राप्त करनेके लिये चिन्तन-मनन और साधनारूपी यन्त्रों की जरूरत है।' राजा को उत्तर मिल गया।
*सब घट मेरा सांड्या, सूनी सेज न कोय। बलिहारी वा घटकी, जो घट परगट होय ॥*
*ढूँढ़ा सब जहाँमें, पाया पता तेरा नहीं। जब पता तेरा लगा, तो अब पता मेरा नहीं ॥*

जो छू ले तेरे चरणों की धूल साँवरेवो मिट्टी से सोना बन जायेइक नजर जिस पर पड़ जाये वो कंकर भी कोहिनूर कहलायेखाली दामन भर द...
11/05/2026

जो छू ले तेरे चरणों की धूल साँवरे
वो मिट्टी से सोना बन जाये
इक नजर जिस पर पड़ जाये
वो कंकर भी कोहिनूर कहलाये
खाली दामन भर देता है,
हर मुराद पूरी कर देता है।
जब देने पर आता है तो
लिखी हुई तकदीर का भी बदल देता है
हारे का सहारा कहलाता है ये
अपने भक्तों का सदा साथ निभाता है
🙏सभी श्याम भक्तो को प्यार भरा जय श्री श्याम🙏
🙏बोलते रहो , बोलते रहो, बोलते रहो मन मे मिश्री घोलते रहो बोलते रहो, बोलते रहो, बोलते रहो, समय कोई भी ह़ो
बस नाम एक ही होना चहिये।🙏
🙋जय श्री श्याम 🙋
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏कानुडा परिवार🙏

तू इतना सुन्दर क्यूं है क्यूं मै इतना पागल हूँ.कमल से कोमल नैनो से क्यों मै इतना घायल हूँ.तेरी मंद-मंद मुस्कान सच है या ...
10/05/2026

तू इतना सुन्दर क्यूं है
क्यूं मै इतना पागल हूँ.
कमल से कोमल नैनो से
क्यों मै इतना घायल हूँ.
तेरी मंद-मंद मुस्कान
सच है या मेरी कल्पना.
सामने तू ही हैं न या है
कोई खुली आँखों का सपना.
श्यामल-श्यामल तेरा चितवन
या बादल कही छाया है.
तेरे अधरों ने कहा है कुछ
या मेरे कानों ने मुझे भरमाया है.
सपना है अगर ये तो मुझे
इस सपनों में हीजीने दो
ये रूप का अमृत मेरे श्याम
उम्र भर मुझे यूही पीने दो
सभी श्याम भक्तो को प्यार भरा जय श्री श्याम
🙏बोलते रहो , बोलते रहो, बोलते रहो मन मे मिश्री घोलते रहो बोलते रहो, बोलते रहो, बोलते रहो, समय कोई भी ह़ो
बस नाम एक ही होना चहिये।🙏
🙋जय श्री श्याम 🙋
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏कानुडा परिवार🙏
जय श्री श्याम जरूर बोलना

जंगल में रहो या बस्ती मेंलहरों में रहो या कश्ती मेंमहंगी में रहो या सस्ती मेंपर रहो श्याम नाम  की मस्ती मेंक्योंकि जो डू...
08/05/2026

जंगल में रहो या बस्ती में
लहरों में रहो या कश्ती में
महंगी में रहो या सस्ती में
पर रहो श्याम नाम की मस्ती में
क्योंकि जो डूबे है श्याम प्यारे की मस्ती में, चार चांद लग जाते हें उनकी हस्ती में ।
श्याम कृपा से आप का दिन मंगल मय हो ।
🙏बोलते रहो , बोलते रहो, बोलते रहो मन मे मिश्री घोलते रहो बोलते रहो, बोलते रहो, बोलते रहो, समय कोई भी ह़ो
बस नाम एक ही होना चहिये।🙏
🙋जय श्री श्याम 🙋
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏कानुडा परिवार🙏

दरबार अनोखा सरकार अनोखी,खाटू वाले की हर बात अनोखी.मेरे नसीब को बनाने वाले सबका भला करनामेरी तक़दीर बनाने वाले सबकी बिगडि...
05/05/2026

दरबार अनोखा सरकार अनोखी,
खाटू वाले की हर बात अनोखी.
मेरे नसीब को बनाने वाले सबका भला करना
मेरी तक़दीर बनाने वाले सबकी बिगडि बना देना
मेरे रोम रोम मे बसने वाले श्याम रोते हूए जो आए तेरे द्वारे हँसाते हूए विदा करना
मेरे प्रभु कभी गिरने ना देना अपने दिवानो को सदा सिने से लगाए रखना
🙏🙏🙏💃💃🙏🙏🙏
बोलते रहो , बोलते रहो, बोलते रहो मन मे मिश्री घोलते रहो बोलते रहो, बोलते रहो, बोलते रहो, समय कोई भी ह़ो
बस नाम एक ही होना चहिये।
🙋जय श्री श्याम 🙋
🙏"जय श्री श्याम🙏
🙏"जय श्री श्याम🙏

Address

Azad Chowk

Telephone

+918708911530

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Shyam Pharma जय श्री श्याम जी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Shree Shyam Pharma जय श्री श्याम जी:

  • Want your practice to be the top-listed Clinic?

Share