22/03/2026
ऐलनाबाद निवासी राज सिंह जी जिनका 3-4 वर्ष पूर्व सर्वाइकल स्पाइन का ऑपरेशन हो चुका था परन्तु कोई सुधार नहीं हुआ और समय के साथ हाथों पैरों की कमजोरी बढ़ती गई चलने फिरने में असमर्थ हो चुके थे। तभी अपने किसी रिश्तेदार की सलाह पर हमसे सम्पर्क किया। एम आर आई के बाद री डू सर्जरी की जरूरत के बारे में बताया गया। ईश्वर की कृपा से ऑपरेशन बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के सफल रहा। छुट्टी से पहले ही हाथों पैरों की कमजोरी में संतोषजनक सुधार देखने को मिला। अभी फिजियोथैरेपिस्ट की देख रेख में है। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
किसी भी प्रकार के लंबे गर्दन दर्द, कमर दर्श को नजर अंदाज न करे एवं नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करे।
#76